Medual history in hindi pdf part-1




Hi friends आज मैं आप सब के लिए मध्य कालीन इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण one liner लाया हु जो आप सब को आने वाले ssc rly up gov. and other oneday परीक्षाओ के लिए काफी useful होगा।इसे pdf में डाऊनलोड करने के लिए निचे डाऊनलोड बटन पर click करे जो सबसे नीचे दिया गया है। तो चलिए शुरू करते है-


भारत पर मुस्लिम आक्रमण 

1. पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था-( 570 ई. में )

2. मक्का कहाँ है ? ( सऊदी अरब में )

3. हिन्द ( भारत ) की जनता के सन्दर्भ में 'हिन्दू ' शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था -( अरबों ने )

4. भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ ? ( 711 में )

5. मुहम्मद-बिन कासिम द्वारा सिंध की विजय कब हुई ? ( 712 में )

6. मुहम्मद-बिन कासिम थे -( अरब )

7. कौन चंदेल शासक महमूद गजनवी से पराजित नहीं हुआ था ? ( विद्याधर )

8. महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था ? ( उत्बी )

9.  शाहनामा का लेखक , फिरदौसी किसके दरबार से सम्बंधित था ? ( महमूद गज़नवी )

10. महमूद गजनी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था ? ( अलबरूनी )

11. अलबरूनी भारत में आया था-( ग्यारहवीं शताब्दी ई. में )

12. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था -( अलबरूनी )

13.  किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किये ? ( महमूद गजनवी )

14. मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 में उत्तर भारत को जीता ? ( शिहाबुद्दीन मोहम्मद गोरी ने )

15. मुहम्मद गोरी को सबसे पहले किसने पराजित किया ? ( भीम द्वतीय ने )

16. मुहम्मद गोरी ने जयचंद को किस युद्ध में पराजित किया था ? ( चंदावर का युद्ध <1194 ई.>)

17. युद्ध जिसमे भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई - ( तराइन का द्वतीय युद्ध )

18. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है ? ( मुहम्मद गोरी )

19.  भारत में मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम अक्ता प्रदान किया था ? ( कुतुबुद्दीन ऐबक )

20. मुहम्मद गोरी के किस दास ने बंगाल एवं बिहार पर विजय प्राप्त की ? ( बख्तियार खिलजी )


दिल्ली सल्तनत - गुलाम वंश 

21. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था ? ( कुतुबुद्दीन ऐबक )

22. गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था ? ( कुतुबुद्दीन ऐबक )

23. दिल्ली सल्तनत का कौन-सा सुल्तान 'लाख बख्श ' के नाम से जाना जाता है ? ( कुतुबुद्दीन ऐबक )

24. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थे- ( लाहौर )

25. सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई ? ( चौगान की क्रीड़ा के दौरान अश्व से गिराने के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई )

26. किसने दिल्ली को सल्तनत की राजधानी के रूप में स्थापित किया था ? ( इल्तुतमिश )

27. दिल्ली का वह प्रथम सुल्तान कौन था जिसने नियमित सिक्के जारी किये ? ( इल्तुतमिश )

28. दिल्ली का प्रथम मुस्लिम शासक कौन था ? ( इल्तुतमिश )

29. कौन मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका थी ?( रज़िया सुल्तान )

30. मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खां भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर किसके काल में आया था ? ( इल्तुतमिश )

31. इल्तुतमिश ने बिहार में अपना प्रथम सूबेदार नियुक्त किया था ? ( मालिक-जानी )

32. रजिया बेगम को सत्ताच्युत करने में किसका हाथ था ? ( तुर्कों का )

33. दिल्ली के सुल्तान बलबन का पूरा नाम क्या था ? ( गयासुद्दीन बलबन )

34. दिल्ली के किस सुल्तान के विषय में कहा गया है कि उसने "रक्त और लौह " की नीति अपनाई थी ? (बलबन )

35. अपनी शक्ति को समेकित करने के बाद बलबन ने भव्य उपाधि धारण की - ( जिल्ले-इलाही )

36. किसने भारत में प्रसिद्द फारसी त्यौहार 'नौरोज ' को आरम्भ करवाया ? ( बलबन )

खिलजी वंश 

37. " जब उसने राजत्व प्राप्त किया , तो वह शरियत के नियमों और आदेशों से पूर्णतया स्वतन्त्र था। " बरनी ने यह कथन किस सुल्तान के लिए कहा ? ( अलाउद्दीन खिलजी )

38. कौन सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था किन्तु उलेमा लोगों ने विरोध किया ? ( अलाउद्दीन खिलजी )

39. दिल्ली के किस सुल्तान ने ' सिकंदर सानी ' की मनोपाधि धारण की थी ? ( अलाउद्दीन खिलजी )

40.  अलाउद्दीन खिलजी के प्रसिद्द सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए मृत्यु हुई ? ( जफ़र खां )

41. रानी पदमिनी का नाम अलाउद्दीन की चित्तौड़ विजय से जोड़ा जाता है। उनके पति का नाम है-( राणा रतन सिंह )

42. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था ? ( रामचंद्र देव )

43. किस सुल्तान के काल में खालिसा भूमि अधिक पैमाने में विकसित हुई ? ( अलाउद्दीन खिलजी )

44. किस सुल्तान के बारे में कहा जाता है कि उसने भूमि-कर को उत्पादन के 50 % तक कर दिया था ?( अलाउद्दीन खिलजी )

45. किस मुस्लिम बादशाह ने मूल्य नियंत्रण पद्धति को पहली बार लागू किया ? ( अलाउद्दीन खिलजी )

46. किस मध्यकालीन शासक ने ' सार्वजनिक वितरण प्रणाली ' प्रारम्भ की थी ?( अलाउद्दीन खिलजी ने )

47. 'घरी ' अथवा गृहकर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ? ( अलाउद्दीन खिलजी )

48. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्दीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? ( सिंधु )

तुगलक वंश 

49. अलाउद्दीन खिलजी के निम्न सेनाध्यक्षों में से कौन-सा तुगलक वंश का प्रथम सुल्तान बना ? ( गाजी मालिक )

50. किस वंश के सुल्तानो ने सबसे अधिक समय तक देश में राज्य किया ? ( तुगलक वंश )

51. दिल्ली सल्तनत का सर्वाधिक विद्वान शासक जो खगोलशास्त्र, गणित एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विद्याओं में माहिर था -( मुहम्मद बिन तुगलक )

52. 'अमीर-ए-कोही' एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरू किया गया था ? ( मुहम्मद बिन तुगलक )

53. दिल्ली के किस सुल्तान ने एक पृथक कृषि विभाग की स्थापना की एवं फसल चक्र की योजना बनाई थी ? ( मुहम्मद बिन तुगलक )

54. दीवाने-कोही किससे सम्बंधित है ? ( मुहम्मद बिन तुगलक )

55. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से ले गया -( दौलताबाद )

56. भारत में सर्वप्रथम सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया था ? ( मुहम्मद बिन तुगलक )

57. मूर देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया -( मुहम्मद-बिन-तुगलक )

58. किसने सल्तनतकाल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है ? ( इब्नबतूता )

59. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ? ( मुहम्मद बिन तुगलक )

60. दिल्ली के किस मुस्लिम शासक के निधन पर एक इतिहासकार ने कहा , "राजा को प्रजा से मुक्ति मिली व उन्हें राजा से "? ( मुहम्मद बिन तुगलक )  < बदायूंनी ने कहा था >

61. किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिलवाया ? ( फिरोज तुगलक )

62. बेरोजगारों के सहायतार्थ, दिल्ली के किस सुल्तान ने रोजगार कार्यालय की स्थापना की थी ? ( फिरोज शाह तुगलक ने )

63. दिल्ली का सुल्तान जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग 'दीवान-ए-खैरात ' स्थापित किया ,वह था -( फिरोज शाह तुगलक )

64. किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे ? ( फिरोज तुगलक )

65. सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की थी -( फिरोजशाह तुगलक )

66. दिल्ली का जो सुल्तान भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्द है, वह था -( फिरोज शाह तुगलक )

67. 'हक्क-ए-शर्व' अथवा सिंचाई कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ? ( फिरोज तुगलक )

68. दिल्ली के किस सुतान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया था ? ( फिरोज तुगलक )

69. किस सुल्तान ने फलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपाय किए ? ( फिरोज तुगलक ने )

70. टोपरा तथा मेरठ से दो अशोक स्तम्भ लेख दिल्ली कौन लाया था ? ( फिरोज शाह तुगलक )

71. दिल्ली के किस सुल्तान ने इस उद्देश्य से एक 'अनुवाद विभाग '  स्थापना की,कि उससे दोनों सम्प्रदायों के लोगों में एक-दूसरे के विचारों की समझ बेहतर हो सके ? ( फिरोज तुगलक )

72. राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था-( फिरोज तुगलक )

73. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित 'दार-उल-शफा ' क्या था ? ( एक खैराती अस्पताल )

74. दिल्ली सल्तनत के तुगलक राजवंश का अंतिम शासक कौन था ? ( नासिर-उद्दीन-महमूद )

75. तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया ? ( नासिरुद्दीन महमूद 1394-1412 ई. )

76. तैमूर लंग ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया ? ( 1398 ई. में )

77. तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ ? ( सैयद वंश का )


लोदी वंश -

78.  दिल्ली की राजगद्दी पर अफगान शासकों के शासन का कौन सा कालानुक्रम है ? ( बहलोल खान लोदी- सिकंदर शाह-इब्राहिम लोदी )

79. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था ?( खातोली का युद्ध )

80. किस सुल्तान ने एक नगर बसाया जहां अब आगरा है ? ( सिकंदर लोदी )

81. किस सुल्तान ने अन्न के ऊपर से कर हटाया था ? ( सिकंदर लोदी )


विजयनगर साम्राज्य -

82. विजयनगर राज्य की स्थापना की थी -( हरिहर और बुक्का ने )

83. अपनी 'मदुरा विजय ' कृति में अपने पति के विजय अभियानों का वर्णन करने वाली कवयित्रिी थी ? ( गंगादेवी )

84. विजयनगर के उस पहले शासक कौन था जिसने बहमनियों से गोवा को छीना था ? ( हरिहर द्वतीय )

85. विजरानगर के राजा कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस राजा के लड़ा था ?( कुली कुतुबशाह से )

86. कृष्णदेव राय के दरबार में 'अष्ट दिग्गज ' कौन थे -( आठ तेलगू कवि )

87. किसे ' आंध्र भोज ' भी कहा जाता है ? ( कृष्णदेव राय )

88. प्रसिद्द विजयनगर शासक कृष्णदेव राय के अधीन किस साहित्य का स्वर्णयुग था ? ( तेलुगू )

89.  अब्दुल रज्जाक विजयनगर आया था -( देवराय द्वतीय के राज्यकाल में )

90. वैदिक ग्रंथों के भाष्यकार सायण को आश्रय प्राप्त था -( विजयनगर राजाओं का )

91. किसके राज्यारोहण को अब 500 वर्ष गुजर गए है ? ( कृष्णदेव राय )

92. 1565 में कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ ? ( तालीकोटा )

93. तालीकोटा का युद्ध लड़ा गया था -( विजयनगर और बीजापुर, अहमदनगर तथा गोलकुंडा की संयुक्त सेनाओं के बीच )

94. जब राजा वाडियार ने मैसूर राज्य की स्थापना की तब विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था ? ( वेंकट द्वतीय )

95. विजयनगर साम्राज्य की 'वित्तीय व्यवस्था ' की मुख्य विशेषता क्या थी ? ( भूराजस्व )

96. होयसल स्मारक पाए जाते है -( हलेबिड और बेलूर में )

97. होयसलों की प्राचीन राजधानी द्वारसमुद्र का वर्त्तमान नाम है-( हलेबिड )

98. किस स्थान के खंडहर विजयनगर की प्राचीन राजधानी का प्रतिनिधित्व करते है ? ( हम्पी )

99. विजयनगर के किस शासक ने चीन के सम्राट के पास अपना राजदूत भेजा ?( बुक्का प्रथम )

100. प्रसिद्ध विजय विट्ठल मंदिर जिसके 56 तक्षित स्तम्भ संगीतमय स्वर निकलते है, कहाँ अवस्थित है ? ( हम्पी )





इसे डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए डाऊनलोड बटन को click करे 

Download Here



                                          अब इसके आगे अगले भाग में                                                                                                                   
इस पोस्ट या साइट सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सुझाव या शिकायत के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें धन्यवाद          




कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt , Please let me know

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();