ECONOMICS NOTES 1 FOR SSC UP SI AND OTHER ONDAY EXAMS
कुछ महत्त्व पूर्ण प्रश्न ssc और up si के लिए। तो चलिए शुरू करते है-
- राष्ट्रीय आय क्या है ? ( साधन लागत पर राष्ट्रीय उत्पाद है )
- किसी देश की आर्थिक वृद्धि की सर्वाधिक उपयुक्त माप है -( प्रति व्यक्ति उत्पाद )
- किसी देश में जीवन स्तर प्रतिबिंबित होता है-( राष्ट्रीय आय से )
- कुल राष्ट्रीय उत्पाद< NNP> एवं सकल राष्ट्रीय उत्पाद <GNP >है- ( राष्ट्रीय उत्पाद < NNP-Net National Product> और सकल राष्ट्रीय उत्पाद < GNP -Gross National Product > के द्वारा राष्ट्रीय उत्पाद का मूल्य मापन किया जाता है तथापि ये दोनों भिन्न-भिन्न हैं। GNP किसी देश के नागरिकों द्वारा < देश के भीतर या बहार > एक वर्ष में उत्पादित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल मूल्य होता है जिसमें से पूँजी ह्रास को घटाने से NNP प्राप्त होता है )
- किसी दी गई अवधि के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय -( नागरिकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य के बराबर होगी )
- आर्थिक संवृद्धि परिचायक है -( आर्थिक संवृद्धि से अभिप्राय किसी समयावधि में किसी अर्थव्यवस्था में होने वाली वास्तविक आय की वृद्धि से है। सामान्यतया यदि सकल राष्ट्रीय उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो रही हो तो हम कहते है कि आर्थिक संवृद्धि हो रही है पर इसमें आर्थिक संवृद्धि की माप के लिए प्रति व्यक्ति आय को ही लिया जाता है। )
- मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ है-( जहाँ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र भी विद्यमान हो )
- भारत में तरह की अर्थव्यवस्था है ? ( मिश्रित अर्थव्यवस्था )
- भारत देश में बचत और पूँजी निर्माण की ऊंची दर होते हुए भी संवृद्धि दर काम होने का कारण है -( ऊँचा पूंजी /उत्पाद अनुपात )
- 1867-68 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 20 थी , यह सर्वप्रथम अभिनिश्चित किया-(दादाभाई नौरोजी ने )
- भारत में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन किया जाता है -( केंद्रीय सांख्यकीय संगठन <CSO > द्वारा )
- भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है ? ( केंद्रीय सांख्यकीय संगठन )
- भारत में पूंजी निर्माण के आंकड़े एकत्रित करने का काम कौन करता है ? ( भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्रीय सांख्यकीय संगठन )
- भारत का आर्थिक सर्वेक्षण , प्रत्येक वर्ष सरकारी तौर पर प्रकाशित किया जाता है-( भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा )
- भारत किस एक क्षेत्र में सर्वाधिक बचत करता है? ( घरेलु क्षेत्र में )
- निम्नलिखित में से किस एक का भारत में घरेलू बचतों में सर्वाधिक हिस्सा है ? ( भौतिक परिसम्पत्तियों का )
- हिंदू वृद्धि दर किस वृद्धि दर से सम्बंधित है ? ( राष्ट्रीय आय )
- आर्थिक विकास सामान्यतया युग्मित होता है-( स्फीति साथ )
- निम्न कारण से GNP < सकल राष्ट्रीय उत्पाद > में श्रम भागीदारी कम है-( कीमतों की तुलना में मजदूरी कम है )
- भारतीय अर्थव्यवस्था वर्णित जा सकती है- ( एक विकासील अर्थव्यवस्था )
- भारत में आर्थिक उदारीकरण शुरू हुआ-( औद्योगिक लाइसेंस नीति में वास्तविक बदलाव के साथ )
- भारतीय अर्थव्यवस्था उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है ? ( डॉ. मनमोहन सिंह )
- नीमराणा , जो टिकाऊ आर्थिक विकास का मॉडल है, अवस्थित है-( राजस्थान में )
- समावेशी संवृद्धि है- ( समावेशी विकास का आशय समाज के सभी वर्गों तक संसाधन एवं सुविधाओं की पहुँच से है )
- विशेष कृष एवं ग्राम उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य है- ( कृषि निर्यात संवर्द्धना ) अब इसके आगे अगले भाग में
इस पोस्ट या साइट सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सुझाव या शिकायत के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें धन्यवाद
Post a Comment