कुछ महत्त्व पूर्ण प्रश्न ssc और up si के लिए। तो चलिए शुरू करते है-
- राष्ट्रिय मानव संग्रहालय कहाँ पर है ? ( भोपाल )
- भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है-( राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा < मोहनजोदड़ो बाद > स्थल है। मोहनजोदड़ो पाकिस्तान में है। इसलिए राखीगढ़ी भारत का सबसे बड़ा स्थल है )
- सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे - ( मातृ शक्ति में )
- सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे-( पाशुपति की )
- मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे-( सर जॉन मार्शल )
- सिंघु-घाटी सभ्यता को खोज निकलने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे हैं ? ( राखलदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी )
- हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्त्व को नहीं समझ पाया था-( ए. कनिंघम )
- सिंघु सभ्यता की विक्सित अवस्था में किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं ? ( मोहनजोदड़ो से )
- मोहनजोदड़ो कहाँ पर स्थित है ? ( पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में )
- सर्वप्रथम मानव ने मिस धातु उपयोग किया; ( तांबा )
- हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है ?( लोहा )
- कौन-सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है ? ( बनावली )
- हड़प्पा संस्तृति के सन्दर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से मिले हैं ? ( धौलावीरा से )
- धौलावीरा किस राज्य में स्थित है ? ( गुजरात में )
- कौन सा हड़प्पीय नगर तीन भागों में विभक्त है ? ( धौलावीरा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित एक हड़प्पीय नगर था। यह नगर आयताकार बना था। इस नगर को तीन भागों-किला, मध्यनगर एवं निचला नगर में विभाजित किया गया था )
- एक उन्नत जल प्रबंधन व्यवस्था का साक्ष्य प्राप्त हुआ है-( धौलावीरा से )
- हड़प्पन स्थल सनौली के अभी हाल में उत्खननों से प्राप्त हुए है-( उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बारोट तहसील के सनौली नामक हड़प्पन पुरास्थल से क्रमबध्द रूप से 125 मानव शवाधान प्राप्त हुए है जिनकी दिशा उत्तर से दक्षिण है। इन शवाधानों के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं जिनमें गहने प्रमुख हैं। इनके साथ ही इनमे कुछ जानवरों की हड्डियां भी प्राप्त हुई हैं )
- वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरम्भ सबसे पहले किया गया -(भारत में )
- किस एक स्थल पर सिंधु-घाटी सभ्यता से सम्बद्ध विख्यात वृषभ-मुद्रा प्राप्त हुई थी ? ( मोहनजोदड़ो से )
- किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहरों नहीं मिलता है ? ( घोड़ा का )
- किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं ? ( घोड़ा )
- मृण-पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है-( कालीबंगा से )
- कौन सी सभ्यता नील नदी के तट पर पनपी ? ( मिश्र की सभ्यता )
- लेखन कला की उचित प्रणाली विकसित करने वाली सर्वप्रथम प्राचीन सभ्यता थी -( सुमेरिया की सभ्यता )
- सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है, वहां पाई गयी-( बर्तन,जेवर, हथियार तथा औजार ) अब इसके आगे अगले भाग में
इस पोस्ट या साइट सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सुझाव या शिकायत के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें धन्यवाद
