indian constitution in hindi pdf part-1







Hi friends आज मैं आप सब के लिए Indian constitution के  कुछ महत्वपूर्ण one liner लाया हु जो आप सब को आने वाले ssc rly up gov. and other oneday परीक्षाओ के लिए काफी useful होगा।इसे pdf में डाऊनलोड करने के लिए निचे डाऊनलोड बटन पर click करे जो सबसे नीचे दिया गया है। तो चलिए शुरू करते है-


शासन प्रणाली -

1. भारतीय संबिधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गयी है ? ( संसदात्मक )

2. संसदात्मक शासन व्यवस्था में -( विधायिका का कार्यपालिका पर नियंत्रण होता है )

3. राष्ट्र्पति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियां निहित होती हैं-( राष्ट्र्पति में )

4. ' कल्याणकारी राज्य ' का उद्देश्य है-( अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित करना )

5. भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्श्रोत कौन है ? ( जनता )

6.  अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व है-( एकल कार्यपालिका )

7. भारत में प्रजातंत्र इस तथ्य पर आधारित है कि -( जनता को सरकारों को चुनने तथा बदलने का अधिकार प्राप्त है )

8. किससे विनिर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है ? ( केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण )

9. भारतीय संविधान कैसा है ? ( अंशतः कठोर और अंशतः लचील )

10. भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली में अंतर का बिंदु क्या है ? (ब्रिटिश संसद लिखित संविधान के आभाव में संप्रभु निकाय है जबकि भारतीय संसद की शक्तियां एवं कार्यप्रणाली संविधान की सीमाओं के अधीन है, जिनकी न्यायिक समीक्षा की जा सकती है )

11. भारतीय संविधान के वृहद होने के कारन है-( यह सघ तथा राज्य सरकारों का संविधान है )

12. भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा है ? ( जी. आस्टिन )

13. किसने कहा था " भारत अर्ध संघात्मक राज्य है ?" ( के. सी. व्हीयर )

14. भारतीय संविधान के विषय में यह किसने कहा ? " भारतीय संविधान अधिक कठोर तथा अधिक लचीले के मध्य एक अच्छा संतुलन स्थापित करता है "( के. सी. व्हीयर )

15. किसने कहा की " संविधान को संघात्मकता के तंग ढांचे में नहीं ढाला गया है ?( बी. आर. अम्बेडकर )

राष्ट्रीय प्रतीक -

16. राज्य का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है ? ( सम्प्रभुता )

17. भारत का राष्ट्रीय पशु है-( बाघ )

18. भारत का राष्ट्रीय पक्षी है-( मोर )

19.  ' भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ' में चक्र किसका प्रतीक है ? ( न्याय का )

20. सम्पूर्ण राष्ट्र गान का वादन <गायन > काल है -( 52 सेकण्ड )

राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र -

21. नए राज्य के गठन की शक्ति निहित है-( संसद में )

22. संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार भारत है: ( राज्यों का संघ )

23. भारत में संघ राज्यों का प्रशासन होता है-( राष्ट्रपति द्वारा )

24. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को मिलाने का अधिकार किसे है ?( संसद को )

25. यदि भारतीय संघ में एक नए राज्य का सृजन किया जाना है, तो संविधान की किस अनुसूची का संशोधन करना आवश्यक होगा ? ( प्रथम अनुसूची )

26. भारत में कितने संघ शासित प्रदेश है ?(7 )

27. लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं ? ( 20 ) 

28. राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1 नवम्बर , 1956 को कितने राज्य तथा कितने संघ राज्य बनाए ? ( 14 राज्य एवं 6 संघ राज्य )

29. तेलंगाना राज्य बन जाने के बाद भारत के राज्यों की संख्या होगी -(29 )

30. सिक्किम भारत का एक राज्य बनाया गया था -( 35 वें संशोधन के अंतर्गत )

31. किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया ?( 69 वें )

32. छत्तीसगढ़ राज्य स्वरूप में आया -( 1 नवम्बर ,2000 को )

33. 'उल्फा ' उग्रवादी किस राज्य से सम्बंधित है ? ( असम )

34. 'पीपुल्स वार ग्रुप ' नामक आतंकवादी संगठन स्थित है-( आंध्र प्रदेश में )

35. कावेरी जल विवाद के अंतर्गत राज्य है-( कर्नाटक-तमिलनाडु-पांडिचेरी-केरल )

36. भाषा के आधार पर राज्यों के गठन हेतु राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी ? ( 29 दिसंबर, 1953 )

37. भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन कब किया गया था ? ( 1956 में )

38. भाषायी आधार पर भारत में सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया ? ( आंध्र प्रदेश )

39. आंध्र प्रदेश एक भाषाई राज्य के रूप में गठित किया गया ? ( 1953 में )

नागरिकता -

40. भारतीय संविधान कौन-सी नागरिकता प्रदान करता है ? ( एकल नागरिकता )

41. भारतीय नागरिकता नहीं प्राप्त की जा सकती है- ( भारतीय बैंक में धन जमा करके )

42. किस देश में दोहरी नागरिकता का सिद्धांत स्वीकार किया गया है ? ( संयुक्त राज्य अमेरिका )

43. कौन नागरिकता के अर्जन हेतु शर्तो को नियत करने के लिए सक्षम है ? ( संसद )

44. नागरिकता अधिनियम, 1955 के अंतर्गत पंजीकरण द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को भारत में कितने वर्ष बिताने होंगे ? ( 7 वर्ष )

मूल अधिकार -

45. किसको संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को लागू करने की शक्ति दी गयी है ? ( सर्वोच्च न्यायलय एवं उच्च न्यायलय )

46. मौलिक अधिकार क्या है ? ( वाद योग्य )

47. मौलिक अधिकार -( आपातकालीन स्थित में निलंबित किए जा सकते है )

48. भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के अंतर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं ? ( अनुच्छेद 12 से 35 )

49. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद विधायन सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण लगाता है ?( अनुच्छेद 14 )

50. ' समानता का अधिकार ' संविधान के किस अनुच्छेदों के अंतर्गत दिया हुआ है ? ( अनुच्छेद -14 , 15, 16 )

51. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में, जिसमें गैर-सरकारी व गैर-अनुदान प्राप्त भी सम्मिलित है, अन्य पिछड़ों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है ? ( अनुच्छेद 15 <5>)

52. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संवैधानिक प्रावधानों को संघीय संसद/राज्य विधान पालिकाओं द्वारा बनाए गए नियमों/कानूनों पर प्राथमिकता प्रदान करता है ? ( अनुच्छेद 13 )

53. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 का मुख्य उद्देश्य किसके सन्दर्भ में संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित करना है ?( मौलिक अधिकार )

54. भारतीय संविधान का कौन भिन्न वर्ग में आता है ? ( अनुच्छेद 19 )

55. किसने भारतीय न्यायलय को समान कार्य के लिए समान वेतन का मौलिक अधिकार निगमन करने हेतु सक्षम किया ? ( भारतीय न्यायलय को प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवादी शब्द और अनुच्छेद 14 ,16 ,तथा 39<d > ने एक साथ मिलकर)

56. धर्म आदि के आधार पर विभेद का प्रतिषेध < भारत के संविधान का अनुच्छेद 15 > एक मूल अधिकार है, जिसे इसके अधीन वर्गीकृत किया जाएगा -( समता का अधिकार )

57. भारतीय संविधान में, समता का अधिकार पांच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है। ये हैं -( अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18 )

58. भारतीय संविधान में जैसा निहित है कौन सा समानता के मौलिक अधिकार में सम्मिलित है ?( कानून के समक्ष समानता अनुच्छेद 14 के तहत, सामाजिक समानता अनु. 15 के तहत तथा अवसर की समानता अनु. 16 के तहत समानता के मौलिक अधिकार में शामिल है )

59. मूल अधिकारों से सम्बंधित संविधान में कौन सा एक प्रत्यक्ष रूप से बालकों के शोषण से सम्बंधित है ? अनुच्छेद 24 )

60. भारत के संविधान के अंतर्गत कौन सा अनुच्छेद कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध करता है ? ( अनुच्छेद 24 )

61. संविधान के किस प्रावधान द्वारा अस्पृश्यता का उन्मूलन किया गया है ? ( अनुच्छेद -17 )

62. न्यायलय उपधारित कर सकता है कि अपराध गठित करने वाला कोई कृत्य ' अस्पृश्यता ' के आधार पर किया गया था , यदि ऐसा अपराध                         के सम्बन्ध में किया गया है। ( अनुसूचित जाति के सदस्य )

63. भारत में अस्पृश्यता का निवारण किन उपायों द्वारा किया जा सकता है-( कानून बनाकर , शिक्षा की उन्नति द्वारा, जनजागरण के द्वारा )

64. ' मद्रास राज्य बनाम दोरायराजन ' 1951 के मुकदमे में भारतीय सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय के परिणामस्वरूप किस मौलिक अधिकार को संशोधित किया गया ? ( भेदभाव के विरुद्ध अधिकार )

65. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बंधित है ? ( अनुच्छेद 19 )

66. भारत का संविधान स्तष्टतः प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं करता है, किन्तु यह आजादी अन्तर्निहित है अनुच्छेद-( अनुच्छेद 19 <1 > अ में ) 

67. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का प्रावधान है ? ( अनुच्छेद 19 )

68.  भारत में समाचार पत्रों का स्वातंत्र्य -( संविधान के अनुच्छेद 19 <1 > a में विशेष रूप से उपबंधित है )

69.  किस आधार के कारण नागरिक की विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्र्ता पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है ? ( अवांछनीय आलोचना )

70.  भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है ? ( अनुच्छेद -21 )

71.  किस अधिकार में अनुच्छेद 19 <1 >d को अनुच्छेद 21 से मिलाकर पढ़ने पर प्राप्त होता है ? ( एकान्तता का अधिकार )

72. संविधान के अनुच्छेद 25 के अनुसार, धर्म-स्वातंत्र्य का अधिकार किसके अधीन है ? (सार्वजनिक व्यवस्था , स्वास्थ्य और सदाचार )

73. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सिक्खों द्वारा कृपाण धारण करना धार्मिक स्वरंत्रता का अंग माना गया है ? ( अनुच्छेद 25 )

74. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का सम्बन्ध है-( धर्म की स्वतंत्रता से )

75. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसंद शिक्षण संस्थाओं को स्थापित एवं संचालित करने के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है ? ( अनुच्छेद 30 )

76. कौन सा अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत प्रवर्तित किए जा सकते हैं ? ( मौलिक अधिकार )

77. मौलिक अधिकारों का संरक्षक है-( न्यायपालिका )

78. संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है ? ( सर्वोच्च न्यायलय )

79. किस अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा संविधान की आत्मा कहा गया है ? ( संवैधानिक उपचार का अधिकार )

80. किस अनुछेद को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा संविधान का हृदय एवं आत्मा कहा गया था ? ( अनुच्छेद 32 )

81. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए कौन सी रिट याचिका दायर की जा सकती है ? ( हैबियस कार्पस <बंदी प्रत्यक्षीकरण >)

82. किस वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया ? ( केशवानंद भारती वाद )

83. भारत के सर्वोच्च न्यायलय ने संविधान की मूल संरचना सिद्धांत का प्रतिपादन किस मुकदमे में किया है ? ( केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य )

84. संपत्ति का अधिकार एक -( वैधानिक अधिकार है )

85. संपत्ति के मौलिक अधिकार को कब समाप्त किया गया ? ( 1978 में संविधान के 44 वें संशोधन द्वारा )

86. कौन मूल अधिकार के अंतर्गत नहीं आता है ? ( संपत्ति का अधिकार )

87. भारतीय संविधान कौन  सा अधिकार प्रदान नहीं करता है ? ( समान आवास का अधिकार )

88. भारतीय संविधान के अंतर्गत कौन सा अधिकार सभी व्यक्तियों को प्राप्त है ? ( विधि के समान संरक्षण का अधिकार )

89. भारत में रहने वाला विदेशी नागरिक दावा नहीं कर सकता-( व्यापार और व्यवसाय की स्वतंत्रता के अधिकार का )

90. कौन सा मूल अधिकार विदेशी नागरिकों को प्राप्त नहीं है ? ( अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार )

91. भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त कौन-सा अधिकार गैर-नागरिकों को भी उपलब्ध है ? ( संवैधानिक निराकरण का अधिकार )

92. भारतीय संविधान मान्यता देता है -( धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को )

93. छः वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बीच के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार : ( मूल अधिकार )

94. भारतीय संविधान में संशोधन करके शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया ? ( 1 अप्रैल,2010 )

95. कौन सा एक मानव अधिकार भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार भी है ? ( शिक्षा का अधिकार )

96. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में प्रयुक्त 'हिन्दू ' शब्द किसे सम्मिलित करता है ? ( बौद्धों को , जौनों को , सिखों को )

97. संविधान का कौन सा अनुच्छेद दोषसिद्धि के सम्बन्ध में अभियुक्तों को दोहरे दंड एवं स्व-अभिशंसन से संरक्षण प्रदान करता है? ( अनुच्छेद 20 )

98. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विधि की सम्यक प्रक्रिया के सिद्धांत को शामिल किया गया है ? ( अनुच्छेद 21 )

99. बंदी बनाए गए व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा किस अनुच्छेद से प्रदत्त है ? ( अनु. 22 )

100. बंधुआ मजदूर <उन्मूलन > अधिनियम संसद ने पारित किया था-( 1976 में )



इसे डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए डाऊनलोड बटन को click करे 


Download Here

                                          अब इसके आगे अगले भाग में                                                                                                                   
इस पोस्ट या साइट सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सुझाव या शिकायत के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें धन्यवाद          

कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt , Please let me know

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();