world geography in hindi pdf -1




Hi friends आज मैं आप सब के लिए Geography  के  कुछ महत्वपूर्ण one liner लाया हु जो आप सब को आने वाले ssc rly up gov. and other oneday परीक्षाओ के लिए काफी useful होगा।इसे pdf में डाऊनलोड करने के लिए निचे डाऊनलोड बटन पर click करे जो सबसे नीचे दिया गया है। तो चलिए शुरू करते है-

1. महाविस्फोट सिद्धांत सम्बंधित है-( ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से )

2. आकाशगंगा वर्गीकृत की गई है-(सर्पिलाकार गैलेक्सी के रूप में )

3. हमारी आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है-( 25 करोड़ वर्ष )

4. तारे का रंग सोचक है-( उसके ताप का )

5. वह सीमा, जिसके बाहर तारे आतंरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं , कहलाती है-( चंद्रशेखर सीमा )

6. तारों के कारण घटित आकाशीय परिघटना कौन है ?( कृष्ण विवर )

7. कृष्ण-छिद्र सिद्धांत को प्रतिपादित किया था-( एस. चंद्रशेखर ने )

8. 'ब्लैक हॉल ' अंतरिक्ष में एक पिंड है जो किसी भी प्रकार के विकिरण को बाहर नहीं आने देता इस गुण का कारण है इसका -( बहुत उच्च घनत्व )

9. हमारे अंतरिक्ष में कितने तारामंडल है ? ( 88 )

10. एक निश्चित आकृति में व्यवस्थित ताराओं का समूह, कहलाता है ( नक्षत्र )

11. हवल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने पहली बार एक दूरस्थ तारे के सतह की छाया भेजी है।  तारे का नाम है-( बीतलग्यूस )

12. 'प्रकाशवर्ष ' इकाई है-( दूरी की )

13. तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई है-( प्रकाशवर्ष )

14. यदि एक प्रेक्षक तारों को क्षितिज से लम्बवत उठते देखता है,  तो वह अवस्थित होता है-( विषुवत रेखा पर )

15. एक व्यक्ति काली अंधेरी रात में रेगिस्तान में अकेला खड़ा था। उसे अपने गांव जाना था जो वहां से पूर्व में पांच किलोमीटर की दूरी पर था। उसके पास दिशा-ज्ञान के लिए कोई यंत्र नहीं था, पर उसने ध्रुव तारे को पहचान लिया। अब उसको गांव पहुँचाने के लिए कौन सा मार्ग अपनाना अधिकतम सुविधाजनक होगा ?( ध्रुवतारे को अपनी बाईं ओर रखकर चले )

16. जिस तारामंडल के तारे ध्रुव तारे की ओर संकेत करते है, वह है-( सप्तऋषि )

सौरमंडल -

17. यह किसने सर्वप्रथम प्रतिपादित किया कि सूर्य हमारे सौरमंडल का केंद्र है और पृथ्वी उसकी परिक्रमा करती है ? ( कॉपरनिकस )

18. हमारे सौर परिवार के सन्दर्भ में कौन सा कथन सही है ? ( हमरे सौर परिवार के सभी ग्रहों में पृथ्वी सघनतम है )

19. सौरमंडल में ग्रहों की संख्या है-( 8 ) 

29. सूर्य से दूरी के क्रम में कौन-से दो ग्रह, मंगल और युरेनस के बीच है ? ( बृहस्पति और शनि )

30. सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य ग्रह है -( बुध एवं शुक्र )

31. पृथ्वी स्थित है-( शुक्र एवं मंगल के मध्य )

32. ग्रहों के बारे में क्या सत्य है-( ये अप्रकाशमान होते हुए भी चमकते हैं )

33. सूर्य के निकटतम ग्रह है -( बुध )

34. हाइड्रोजन, हीलियम तथा मीथेन प्रमुख गैसें हे जो विद्यमान होती है -( बृहस्पति, शनि तथा मंगल पर )

सूर्य-

35. सूर्य की ऊर्जा उत्पन्न होती है-( नाभिकीय संलयन द्वारा )

36. हीरक वलय एक दृश्य है जिसे देखा जा सकता है-( केवल पूर्णतया पथचिन्ह के परिधीय क्षेत्रों पर )

37. सूर्यग्रहण कब होता है-( जब चन्द्रमा , सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है < प्रतिपदा >)

38. प्रत्येक सूर्यग्रहण होता है-( केवल अमावस्या के दिन )

39. खग्रास <पूर्ण >सूर्यग्रहण केवल सीमित भू-क्षेत्र में ही दिखाई पड़ता है क्योंकि -( पृथ्वी के अनुप्रस्थ परिच्छेद की तुलना में पृथ्वी पर पड़ने वाली चन्द्रमा की छाया का आकार छोटा होता है )

40.  सूर्य का प्रभामंडल <Halo > प्रकाश के अपवर्तन से उत्पन्न होता है-( पक्षाभ मेघों के हिम स्फटिकों में )

41. एक खगोलीय एकक औसत दूरी है-( पृथ्वी और सूर्य के बीच की )

42. सूर्य और पृथ्वी के बीच औसत दूरी कितनी है -( 150*106  किमी )

43. पृथ्वी सूर्य से निकटतम दूरी पर होती है-( 3 जनवरी को )

बुध -

44. कौन सा ग्रह सबसे काम समय में सूर्य का चक्कर लगाता है? ( बुध )

45. दो ग्रह जिनके उपग्रह नहीं है ? ( बुध एवं शुक्र )

शुक्र-

46. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह है -( शुक्र )

47. सायंकाल का तारा किस ग्रह को कहते है ? ( शुक्र )

48. पृथ्वी की जुड़वा बहन कहे जाने वाले ग्रह का नाम है-( शुक्र )

49. मैगलन अंतरिक्षयान किस ग्रह हेतु भेजा गया है ? ( शुक्र )

पृथ्वी-

50. किसने सबसे पहले यह कहा था कि पृथ्वी गोलाकार है ?( अरस्तू )

51. एक जीवनधारी के रूप में पृथ्वी का वैज्ञानिक नाम है-( ग्रीन प्लैनेट )

52.  पृथ्वी का व्यास है-( 12,756 किमी. है )

53. पृथ्वी के तरल अभ्यन्तर <Outer core > से भिन्न चन्द्रमा का अभ्यन्तर है-( श्यान द्रव )

54. भूपर्पटी में बहुतायत से पाया जाने वाला रासायनिक तत्व है-( ऑक्सीजन )

55. पृथ्वी तक पहुंचने के लिए सूर्य से चला प्रकाश समय लेता है -( 8 मिनट लगभग 17 सेकण्ड )

56. कौन सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है ? ( सूर्य )

57. पृथ्वी का निकटतम ग्रह काईन-सा है ? ( शुक्र )

58. पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगते है, लगभग-( 365.25 दिन )

59. अपने परिक्रमा-पथ  में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगती है ?30 किमी. / सेकण्ड )

60. पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी है -( 23.5 अंश )

61. दिन-रात जिस कारण होते है, वह है-( भू-परिभ्रमण )

62. जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है तो सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है-( भूमध्य रेखा पर )

63. मौसम-परिवर्तन पृथ्वी की गति की किस विशिष्टता से होता है ? ( सूर्य के चारों ओर परिक्रमा , धुरी पर 23.5 अंश का झुकाव )


64. पृथ्वी के पृष्ठ पर किसी विशेष बिंदु पर विचार कीजिए <उदाहरणार्थ दिल्ली शहर > दिन मे <दोपहर बारह बजे > वहां का तापमान सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में सामान्यतः अधिक होगा क्योकि-( पृथ्वी पर गिराने वाली सूर्य की किरणें सर्दी में पृथ्वी के पृष्ठ की दिशा में अधिक झुकी होती हैं )

65. अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी एक चौथाई कम हो जाए तो सबसे अधिक संभावना किस बात की होगी-( हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी )

66. पृथ्वी पर मरुभूमि होने की संभावना अधिक रहती है-( 23 अंश अक्षांश के पास )

67. पृथ्वी के परितः घूमने वाले कृत्रिम उपग्रह से बाहर गिराई गयी गेंद-( पृथ्वी के परितः उपग्रह के समान आवर्तकाल के साथ उसी के कक्षा में घूमती रहेगी )

68. पृथ्वी ग्रह की संरचना में,प्रावार <मैंटल >के नीचे करोड <core > किससे बना है ? ( पृथ्वी की संरचना में कठोर आंतरिक करोड <Inner Core >एवं प्रावार <Mantle > के मध्य लौह और निकेल की संयुक्त रूप से लगभग 2260 किमी. मोटी द्रवित परत है ,जिसे बाहरी करोड कहते है )

मंगल -

69. 'एक ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन मान और झुकाव के समतुल्य है ' सही है-( मंगल के विषय में )

70. मंगल पर जीवन की उपस्थिति के लिए कौन सी एक अवस्था सबसे सुसंगत है ? ( बर्फ छत्रकों और हिमशीतित जल की उपस्थिति )

71. किसमे पृथ्वी के आलावा अन्य जीवन की संभावना है क्योंकि वहां का पर्यावरण जीवन के लिए बहुत अनुकूल है-( यूरोपा-बृहस्पति का चन्द्रमा )

72. फीनिक्स मार्श लैंडर मंगल ग्रह की सतह पर किस तिथि को उतरा-( 26 मई 2008 )

बृहस्पति -

73. बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी ? ( गैलीलियो ने )

74. सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है ?

75. सबसे भारी ग्रह कौन सा है ? ( बृहस्पति )

76. बृहस्पति का वलय होता है-( सिलिकेटों का बना हुआ )

77. कौन से ग्रह के सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह अथवा चंद्र है ? ( बृहस्पति )

शनि -

78. शनि सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने मे  कितना समय लेता है ?( 29.5 वर्ष )

79. किस ग्रह के चारों ओर वलय हैं- ( शनि )

80. अपनी यात्रा के सात वर्षों के बाद अंतरिक्ष यान कैसिनी ने जून 2004 में किस ग्रह का चक्कर लगाना आरम्भ किया ?( शनि)

81. टाइटन सबसे बड़ा चन्द्रमा या उपग्रह है- ( शनि का )

82. शनि ग्रह -( नेप्च्यून से गर्म है )

अरुण,वरुण,एवं प्लूटो -

83. युरेनस सूर्य के चारों एक परिक्रमा में कितना समय लेता है ? ( 84 वर्ष )

84. वर्ष दीर्घतम होता है-( प्लूटो पर )

85. इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल युनियन द्वारा सन 2006 में दी गई एक नई परिभाषा के अनुसार कौन सा अब ग्रह नहीं है ? (प्लूटो )

86. निक्स एवं हाइड्रा उपग्रह है-( प्लूटो के )

चन्द्रमा-

87. मानव ने चन्द्रमा पर पहला कदम कब रखा ? ( 1969 में )

88. 'सी ऑफ़ ट्रांक्विलिटी ' कहाँ पर है ?( चन्द्रमा ) 

89. चन्द्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक-दूसरे की बात नहीं सुन सकते है क्योंकि-( चन्द्रमा पर वायुमंडल नहीं है )

90.  चंद्रग्रहण कब होता है ? ( जब पृथ्वी,सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है )

91. कौन-सी परिस्थिति में चंद्रग्रहण होता है ? ( पूर्ण चंद्र )

92. 22 दिसंबर 1999 को पूर्णिमा के चद्रमा के सामान्य से अधिक चमकदार होने के लिए मुख्य उत्तरदायी कारक था-( उपभू )

93. जब अर्धचंद्र होता है, तो सूर्य,पृथ्वी तथा चंद्र के बीच का कोण होता है-( 90 डिग्री का )

94. 'ब्लू मून ' परिघटना होती है -( ब्लू मून एक परिघटना है जो एक सौर वर्ष 12 चंद्र माहों से कुछ अधिक दिन होने के कारण घटित होती है। एक चंद्र माह लगभग 29.5 दिन का होता है )

95. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाया जाता है तो -( उसका भार घट जाता है )

96. चन्द्रमा की पृथ्वी से दूरी है-( 364 हजार किमी. )

97. एक देश , अपने 'सेलिनी ' परीक्षणकर्ता को चन्द्रमा की कक्षा में भेजकर एशिया का प्रथम देश हुआ है। यह यश प्राप्त करने वाला देश है-( जापान )

क्षुद्रग्रह -

98. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को क्या कहते है ?( क्षुद्रग्रह )

99. सौरमंडल में क्षुद्र ग्रह  छोटे खगोलीय पिंड है। ये जिन ग्रहों के मध्य पाए जाते हैं, वे है-( मंगल और बृहस्पति )

100. क्षुद्रग्रहो तथा धूमकेतु के बीच क्या अंतर होता है ? ( क्षुद्रग्रह लघु चट्टानी ग्रहिकाएँ है, जबकि धूमकेतु हिमशीतित गैसों से निर्मित होते है जिन्हें चट्टानी और धातु पदार्थ आपस  बांधे रखते है। धूमकेतु गोचर दीप्तिमान पुच्छ दर्शाते है, जबकि क्षुद्रग्रह यह नहीं दर्शाते )

इसे डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए डाऊनलोड बटन को click करे 
Download Here


                                       अब इसके आगे अगले भाग में                                                                                                                   
इस पोस्ट या साइट सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सुझाव या शिकायत के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें धन्यवाद          


कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt , Please let me know

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();