biology notes in hindi pdf -1






Hi friends आज मैं आप सब के लिए Biology के  कुछ महत्वपूर्ण one liner लाया हु जो आप सब को आने वाले ssc rly up gov. and other oneday परीक्षाओ के लिए काफी useful होगा। तो चलिए शुरू करते है-

जीव विज्ञान की उपशाखाएं -

1. जंतु विज्ञान अध्ययन करता है-( जीवित व मृत जानवरों दोनों का )

2. फूलों के अध्ययन को कहते है-( एन्थोलॉजी )

3. कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को कहते है-( एंटोमोलॉजी )

4. जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ों के अध्ययन को कहते है-( जनांकिकी )

5. विभिन्न संस्कृतियों के वैज्ञानिक विवरण के तुलनात्मक अध्ययन को कहते है-( इथनोलॉजी )

6. जैविक जगत में होने वाले कार्य, गुण व पद्धति के अध्ययन के इस ज्ञान को मशीनी जगत में उपयोग करने को क्या कहते है ?( बायोनिक्स )

7. पैलियो वनस्पति के अंतर्गत अध्ययन करते है -( पादप जीवाश्मों का )

8. रेशम कीट पालन को कहते है- ( सेरीकल्चर )

9. मधुमक्खी का उपयोग किया जाता है-( एपीकल्चर में )

10. लेक्सिकोग्राफी का सम्बन्ध है-( शब्दकोष के संयोजन से )

11. सब्जी के लिए काम आने वाले पौधों के अध्ययन को कहते है-( ओलरीकल्चर )

12. 'विटीकल्चर ' के द्वारा कौन उत्पादित होता है ? ( अंगूर )

13. वर्मीकल्चर में प्रयुक्त वर्म होता है- ( अर्थ वर्म )

14. जेरोन्टोलॉजी किसके अध्ययन से सम्बंधित है ? ( वृद्ध )

15. जेनेटिक्स किसका अध्ययन है ? ( आनुवंशिकता और विचरण )

16. वृद्धावस्था एवं काल प्रभावन के विषय में ज्ञान प्राप्त करने की विधा को कहते है-( जेरोन्टोलॉजी )

17. जीर्ण <वृद्ध > होने की प्रक्रिया के अध्ययन को कहते है- ( जेरोन्टोलॉजी )

18. पैडोलॉजी किसके वैज्ञानिक अध्ययन से सम्बंधित है-( मिट्टी )

19. अस्थियों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है- ( ऑस्टियोलॉजी )

20. सर्पों के विषय में जानकारी प्राप्त करना कहलाता है- ( सर्पेटोलॉजी )

21. फिलाटेलिस्ट क्या करता है ? ( डाक टिकट जमा करता है )

22. हाइड्रोपोनिक्स क्या है ? ( मृदा विहीन पादप संवर्धन )

23. लीथोट्रिप्सी क्या है ? ( गुर्दे की पथरी किरणों द्वारा तोड़ना )

जैव विकास -

24. वर्त्तमान प्रमाण के अनुसार , पृथ्वी पर जीव का उद्गम हुआ है, लगभग -( 2000,000,000 वर्ष पूर्व )

25. पृथ्वी पर सबसे पुराना जीव कौन सा है ? ( नील हरित शैवाल )

26. डार्विन द्वारा प्रस्तुत प्राकृतिक वरणवाद किस पर आधारित है ?( ओवर प्रोडक्शन, स्ट्रगल फॉर एक्जिस्टेंस एण्ड वेरिएशंस, सरवाइवल ऑफ़ द फिटेस्ट )

27. विकासवाद का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ? ( डार्विन ने )

28. जीव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया ? ( लैमार्क ने )

29. विकास के उत्परिवर्तन सिद्धांत का प्रतिपादन किया था-( ह्यूगो डी ब्रीज ने )

30. विकास का मुख्य कारक है- ( प्राकृतिक वरण )

31. जैव विकास के सन्दर्भ में, सांपों में अंगों का लोप होने को स्पष्ट किया जाता है-( अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग किए जाने से )

32. भारत की विशाल वन्य बिल्लियों में किसके बारे में कहा जाता है कि वह हाल में विलुप्त हो गई है ? ( चीता )

33. आधुनिक मनुष्य के हाल का पूर्वज है-( क्रो-मैगनोन मानुष )

34. आर्कियोप्टैरिक्स है- ( जुरैसिक युग का सर्वपुरातन पक्षी )

35. 'आर्कियोप्टैरिक्स ' किन वर्गों के प्राणियों के बीच की योजक कड़ी है ? ( सरीसृप व पक्षी )

36. मैमथ पूर्वज है : ( हाथी का )

37. डायनोसोर थे- ( मेसोजोइक सरीसृप )

38. डायनोसोर रहे-( मेसोजोइक युग में )

39. जीवों के विकास के सन्दर्भ में, कौन-सा अनुक्रम है- ( सालामैंडर-अजगर-कंगारू )

वर्गिकी -

40. जीव विज्ञानियों पादप-जगत और प्राणि जगत की जातियों को बहुत बड़ी संख्या में ज्ञात किया है, ढूंढ़ निकाला है और पहचान लिया है।  की दृष्टि से अब तक ढूंढे हुए और पहचाने हुए जीवों में सबसे अधिक संख्या है- ( कीटों की )

41. गर्म रुधिर वाले जंतु वे होते है जो अपने शरीर के तापक्रम को... ( हमेशा एक सा बनाये रखते है )

42.  सबसे बड़ा स्तनपायी है-( व्हेल मछली )

43. व्हेल किस वर्ग का प्राणी है ? ( स्तनपायी )

44. उड़ने वाला स्तनपायी है-( चमगादड़ )

45. डॉल्फिन वर्गीकृत किए जाते है-( स्तनी में )

46. सील किस जाती का है ? ( स्तनपायी )

47. एम्फीबिया बताता है-( जल एवं थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को )

48. कौन-सा गुण मनुष्य को अन्य सभी वानर गुणों से पृथक करता है ? ( जानने की इच्छा प्रकट करना )

49. नील गाय किस कुल में आते है ? ( हिरन )

50. ऑक्टोपस -( एक मृदुकावची <मोलास्क > है )

51. सबसे बड़ा अकशेरुकी है-( स्कविड )

52. व्हाइट लेग हार्न एक किस्म है - ( कुक्कुटों की )

53. टिक और माइट वास्तव में होते है-( मकड़ी-वंशी )

54. जुगनू होता है एक - ( कीट )

55. मकड़ी कीट से भिन्न होती है, क्योंकि मकड़ी में पायी जाती है- ( आठ टांगे )

56. कौन सा प्राणी अपनी आंत्र में जल का संग्रह कर लेते है ? ( ऊँट )

57. सर्पों की विषग्रंथियाँ किस की समांग है ? ( कशेरुकी प्राणियों की लार-ग्रंथियाँ )

58. चट्टान पर उगने वाले पादप कहलाते है : ( शैलोदभिद )

59. कौन सा पादप कीटाहारी है ? ( घटपर्णी )

60. घटपर्णी का कौन सा भाग घाट में रूपांतरित होता है ? ( पत्ता )

61. निपेन्थिस ख़ासियाना <घटपर्णी >नामक दुर्लभ एवं आपातीय पौधा पाया जाता है-( मेघालय में )

62. पौधे के कौन से भाग से हल्दी प्राप्त होती है ? ( तने से )

63.  हल्दी के पौधे का खाने लायक हिस्सा कौन सा है ? ( प्रकंद )

64. फलों का वह प्रकार जिसमे लीची को रखा जा सकता है, वह है -( एकबीजी बेरी )

65. यदि किसी उभयलिंगी पुष्प में, पुमंग और जायांग अलग-अलग समय पर परिपक्व होते है, तो इस तथ्य को कहते है-( भिन्नकालपक्वता )

66. कौन सा रूपांतरित जड़ है ?( शकरकंद )

67. कौन सा एक कवकों और उच्चतर पादपों की जड़ों के बीच उपयोगी प्रकार्यक साहचर्य है ? ( कवक मूल )

68. फलीदार पादपों की जड़ों में उपस्थित गांठों में पाए जाने वाले नत्रजन स्थिरीकरण जीवाणु है-( सहजीवी )

69. मटर पौधा है-( शाक )

70. तना काट आमतौर से किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है ? ( गन्ना )

71. लौंग है-( बंद कलियां )

72. केसर होता है सूखा मिश्रण -( फूल के बीज बनाने वाले भागों का )

73. आलू का कौन-सा भाग खाने योग्य होता है ? ( तना )

74. कॉर्क किस पेड़ से प्राप्त होता है ? ( क्वेर्कस )

75. लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का कारण है-( सल्फर यौगिक )

76. जीवन-चक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग है-( पुष्प )

77. लाल मिर्च तीखी होती है, क्योंकि उसमें उपस्थित होता है-( कैपसेसिन )

78.  रेशम का कीड़ा अपने जीवन-चक्र के किस चरण में वाणिज्यिक तंतु पैदा करता है- ( कोशित )

79. रेशम किट जिन पर पनपता है, वे हैं-( शहतूत की पत्तियां )

80. कुनैन जो मलेरिया के लिए एक प्रमुख औषधि है, वह प्राप्त होती है-( आवृतबीजी पादप से )

81. कुनैन, जो मलेरिया के इलाज में प्रयोग की जाती है, सिनकोना पादप के किस भाग से आती है? ( छाल )

82. मलेरिया निदान हेतु आरटीथर नाम की औषधि प्राप्त होती है-( बीजीय पादप से )

83.  सिनकोना की छाल से प्राप्त औषधि को मलेरिया के उपचार के लिये प्रयुक्त किया जाता था जिस कृत्रिम औषधि ने इस प्राकृतिक उत्पाद को प्रतिस्थापित किया है, वह है-( क्लोरोक्विन )

84. किस समूह के जीवों का, डूबने से हुई मृत्यु का पता लगाने में महत्त्व है ? ( डायटम )

85. शहतूत का फल है-( सोरोसिस )

86. लेग हीमोग्लोबिन पाई जाती है : ( लेग्यूम मूल-ग्रंथियों में )

87. कौन सा मानव निर्मित धान्य है जो प्रकृति में नहीं पाया जाता ? ( टीट्रिकल )

88. कैनोला मानव उपभोग के लिए उगाई गई विशिष्ट प्रकार की तिलहन सरसों की किस्मों को निर्दिष्ट करता है। इन किस्मों की मुख्य विशेषता यह है कि -( इनके तेल में इरुसिक अम्ल की बहुत अल्प मात्रा होती है )

89. सूक्ष्म जीवाणु को देखा जा सकता है-( कम्पाउंड खुर्दबीन द्वारा )

90. 'स्पांजी टिशू '<स्पंजी ऊतक > एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसके कारण आम की जिस प्रजाति का निर्यात कुप्रभावित हो रहा है,वह है-( अलफांसो )

91. मरुस्थलीय पौधों की जड़ें लम्बी होती है , क्योंकि -( जड़े पानी की तलाश में लम्बी हो जाती है )

92. शुष्क जलवायु के भली भांति अनुकूलित पेड़-पौधों को कहते है-( मरुदभिद )

93. मरुभूमि के पादप अधिकतर होते हैं-( मांसल )

94. पौधे, जो नमक-युक्त मिट्टी में उगते है, को क्या कहते हैं ? ( हैलोफाइट )

95. एपिफाइट्स वे पौधे है जो अन्य पौधों पर निर्भर है : ( यांत्रिक अवलम्ब के लिए )

96. जल की अधिकतम मात्रा जिसकी पौधों को आवश्यकता होती है वह उसे अवशोषण किसके माध्यम से करते है ? ( जड़ों के बालों से )

97. हाइड्रोफाइटा कहते है-( एक जलीय पौधे को )

98. पौधों द्वारा ली गई विकीर्ण ऊर्जा  परिणाम देती है ? ( जल का प्रकाश अपघटन )

99. आर्किबैक्टीरिया के एक समूह को उत्पादन के लिये उपयोग में लाया जाता है-( मेथेन के )

100.  अधिकांश कीट श्वसन कैसे करते है ? ( वातक तंत्र से )

इसे डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए डाऊनलोड बटन को click करे 


Download Here


                                                  अब इसके आगे अगले भाग में                                                                                                                   
इस पोस्ट या साइट सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सुझाव या शिकायत के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें धन्यवाद          


कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt , Please let me know

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();