Hindi me NCERT History Class-6 (Chapter-8) Notes in Hindi -8





hi friends आप सब कैसे है। आशा करता हु की आप सब अच्छे होंगे। आज हम सब hindi में NCERT Class-6 ( Chapter-8) Notes and summary in Hindi me आगे पढ़ेंगे और एक अच्छे से notes तैयार करेंगे जो आने वाले आगामी किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में हेल्प करेगी। 



Chapter-8

अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया 

मौर्य साम्राज्य और अशोक 

  • मौर्य साम्राज्य की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने 2300 साल पहले चाणक्य या कौटिल्य की सहायता से की थी। 
  • मौर्य वंश के तीन महत्वपूर्ण राजा हुए चन्द्रगुप्त उसका बेटा बिन्दुसार और बिंदुसार का पुत्र अशोक। 
  • साम्राज्य में बहुत से नगर थे। साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र , उज्जैन और तक्षशिला जैसे नगर प्रमुख थे। 
  1. तक्षशिला उत्तर-पश्चिम और मध्य एशिया के लिए जाने का मार्ग था। 
  2. उज्जैन उत्तरी भारत से दक्षिणी भारत जाने वाले रास्ते में पड़ता था। 

मौर्य साम्राज्य का प्रशासन :

  • पाटलिपुत्र और उसके आस-पास के इलाकों पर सम्राट का सीधा नियंत्रण था। 
  1. इस इलाके के गांवों और शहरों से कर इकट्ठा करने के लिए राजा अधिकारीयों को नियुक्त करता था। 
  • तक्षशिला या उज्जैन जैसी प्रांतीय राजधानियों पर अक्सर राजकुमारों को वहाँ का राज्यपाल ( गवर्नर ) बना कर भेजा जाता था। 
  • प्रादेशिक केंद्रों के बीच विस्तृत क्षेत्र थे। इलाकों में मौर्य शासक सिर्फ मार्गों और नदियों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करते थे और वहाँ से जो भी संसाधन कर व भेंट के रूप में मिलते थे , उसे इकट्ठा किया जाता था। 
  1. अर्थशास्त्र में लिखा था उत्तर-पश्चिम कम्बल के लिए और दक्षिण भारत सोने और कीमती पत्थरों के लिए प्रसिद्ध था। 
  • अंत में जंगल वाले इलाके आते थे, वहाँ रहने वाले लोग काफी हद तक स्वतन्त्र थे। उनसे यह उम्मीद की जाती थी कि वे मौर्य पदाधिकारिओं को हाथी , लकड़ी, मधु और मोम जैसी चीजें लाकर दें। 
  • नोट : 
          नज़राना
  • जहाँ 'कर ' नियमित रूप से इकट्ठे किये जाते थे वही 'नजराना ' अनियमित रूप से जब भी सम्भव हो इकट्ठा किया जाता था। 
  • ऐसे नजराने विविध पदार्थों के रूप में प्रायः ऐसे लोगो से लिए जाते थे जो स्वेच्छा से इसे देते थे। 
     नोट : मेगस्थनीज, चन्द्रगुप्त के दरबार में पश्चिम-एशिया के यूनानी राजा सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था। 

अशोक एक अनोखा सम्राट :


  • अशोक मौर्य वंश के सबसे प्रसिद्ध शासक थे। जिन्होंने अभिलेखों द्वारा जनता तक अपने संदेशो को पहुंचाने की कोशिश की। 
  • अशोक के ज्यादातर अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राम्ही लिपि में है। 

अशोक का कलिंग युद्ध :


  • कलिंग तटवर्ती उड़ीसा का प्राचीन नाम है। 
  • राजा बनने के 8 साल बाद अशोक ने कलिंग युद्ध लड़ा। 
  • युद्ध के दौरान हिंसा और खून खराबा देखकर अशोक को युद्ध से वितृष्णा हो गई।  उन्होंने निर्णय लिया कि वे भविष्य में कभी युद्ध नहीं करेंगे। 

अशोक का धम्म :

  • अशोक का धम्म सभी धर्मो का मिला-जुला रूप था जिसमे किसी देवता की पूजा, धार्मिक रीति-रिवाज या किसी कर्मकाण्ड की आवश्यकता नहीं थी। 
  • वे बुद्ध के उपदेशों से भी प्रेरित हुए थे। 
  • यह वस्तुतः व्यावहारिक शिक्षा थी जिसके लिए अशोक ने धम्मानमहत्त अधिकारीयों की नियुक्त की जो जगह-जगह जा कर धम्म की शिक्षा देते थे। 
  • अशोक ने अपने सन्देश कई स्थानों पर शिलाओं और स्तम्भों पर खुदवा दिए। 
  • अशोक ने धम्म के विचारों को प्रसारित करने के लिए सीरिया, मिस्र , ग्रीस तथा श्रीलंका में भी दूत भेजे। 
  • उन्होंने सड़के बनवाई , कुएँ खुदवाए और विश्राम-गृह बनवाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मनुष्यों व जानवरों की चिकित्सा की भी व्यवस्था की। 

अन्यत्र -चीन की दीवार :

  • लगभग 2400 वर्ष पहले चीन के सम्राटों ने उत्तरी सीमा के पशुपालक लोगों से रक्षा के लिए चीन की दीवार का निर्माण कार्य शुरू करवाया जो 2000 वर्षों तक चलता रहा। 
  • यह दीवार लगभग 6400 किलोमीटर लम्बी है जोकि पत्थर और ईंटों से बनी है तथा 100-200 मीटर की दुरी पर इस पर निगरानी के लिए बुर्ज बने हुए है। 

आगे की बात :

  • लगभग 2200 वर्ष पहले मौर्य साम्राज्य का पतन हो गया। इसके स्थान पर कई नए राज्यों का उदय हुआ। 
  • पश्चिमोत्तर में तथा उत्तर-भारत में कुछ भागों में करीब एक सौ सालों तक हिन्द-यवन राजाओं का शासन रहा। 
  1. इनके बाद पश्चिमोत्तर , उत्तर तथा पश्चिमी भारत पर सक नामक मध्य-एशियाई लोगो का शासन स्थापित हुआ। 
  2. शकों के बाद कुषाणों का लगभग 2000 वर्ष पहले शासन स्थापित हुआ। 
  • उत्तर तथा मध्य भारत के कुछ इलाकों में मौर्य सेनानायक पुष्यमित्र शुंग ने एक राज्य की स्थापना की। 
  1. शुंगों के बाद कण्व तथा कुछ और वंशों का शासन तब तक चला जब तक लगभग 1700 वर्ष पहले गुप्त साम्राज्य की स्थापना हुई। 
  • पश्चिमी भारत के शक शासको तथा मध्य भारत में शासन कर रहे सातवाहन शासको के मध्य कई युद्ध हुए। 
  • लगभग 2100 साल पहले स्थापित सातवाहन राज्य लगभाग 400 तक टिका रहा। लगभग 1700 वर्ष पहले मध्य तथा पश्चिमी भारत में वाकाटक वंश का शासन स्थापित हुआ। 
  • दक्षिण भारत में 2200 से 1800 साल पूर्व के बीच चोलों, चेरों तथा पांड्यों ने शासन किया। लगभग 1500 साल पहले, पल्लवों और चालुक्यों के दो बड़े राज्यों की स्थापना हुई। 
विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे- 

राजनीति शाश्त्र-

इसे भी पढ़ें -

संविधान का निर्माण

प्रस्तावना

भारतीय संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं

संघ और उसका राज्य क्षेत्र

नागरिकता

मौलिक अधिकार

राज्य के नीति निर्देशक तत्व

मौलिक कर्त्तव्य

केन्द्रीय कार्यपालिका

राज्य की कार्यपालिका

राज्य विधानमंडल

भारत में स्थानीय स्वशासन

संघ राज्य क्षेत्र, अनुसूचित तथा जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासन

इतिहास पढ़ने के लिए नीचेदिए गए लिंक क्लिक करें-

इसे भी पढ़ें -

इसे भी पढ़े :

Chapter-1

Chapter-2

Chapter-3

Chapter-4

Chapter-5

Chapter-6

Chapter-7 

Chapter-9

आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी इसके बिषय में अपनी राय जरूर दे। 
अपना कीमती सुझाव जरूर दे धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt , Please let me know

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();