Hindi me NCERT History Class-7 (Chapter-1)हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल Notes in Hindi -1




hi friends आप सब कैसे है। आशा करता हु की आप सब अच्छे होंगे। आज हम सब hindi में NCERT Class-7  ( Chapter-1 )हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल  Notes and summary in Hindi me आगे पढ़ेंगे और एक अच्छे से notes तैयार करेंगे जो आने वाले आगामी किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में हेल्प करेगी। 



Chapter-1


हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल 

  • अरब भूगोलवेत्ता अल-इदरीसी ने 1151 में दुनिया के मानचित्र में पहली बार भारत की स्थिति को दर्शाया। 
  • दूसरी बार भारतीय उपमहाद्वीप को स्पष्ट रूप से फ़्रांसिसी मानचित्र कार ग्विलाम द लिस्ले ने 1720 में विश्व के नक्से में दिखाया। 

1700 से 1750 ईसवी तक हुए परिवर्तनों की पड़ताल -

शब्दावली ( भाषा में परिवर्तन )-

  • समय के साथ-साथ विभिन्न भाषाओँ की शब्दावलियों और अर्थों में अनेक बदलाव हुए। जैसे -
  • हिस्तान - आज हम इसे आधुनिक राष्ट्र राज्य 'भारत ' के अर्थ में लेते है। 
  • तेरहवीं सदी में फ़्रांसिसी इतिहासकार मिन्हाज-ए-सिराज हिंदुस्तानी शब्द का प्रयोग पंजाब, हरियाणा और गंगा-यमुना के बीच में स्थित इलाकों के लिए किया था। 
  • सोलहवीं सदी के आरम्भ में बाबर ने हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग इस उपमहाद्वीप के भूगोल, पशु-पक्षियों और यहाँ के निवासियों की संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया। 
  • बाबर का वर्णन चौदहवीं सदी के कवि अमीर खुसरो द्वारा प्रयुक्त शब्द 'हिन्द ' के ही कुछ-कुछ समान था। 
  • विदेशी- 
  • आज इसका अर्थ होता है, ऐसा व्यक्ति जो भारतीय न हो। 
  • मध्ययुग में किसी गांव में आने वाले कोई भी अनजान व्यक्ति जो उस समाज या संस्कृत का अंग न हो 'विदेशी ' कहलाता था। 

ऐतिहासिक स्रोतों के सन्दर्भ में परिवर्तन -

  • इस काल खण्ड के ऐतिहासिक स्रोत सिक्के,अभिलेख,स्थापत्य ( भवन निर्माण कला ) तथा लिखित सामग्री की संख्या और विविधता बढ़ गई। 
  • लोग धर्मग्रन्थ,शासकों के वृतांत , संतो के लेखन तथा उपदेश, अर्जियाँ ,अदालतों के दस्तावेज, हिसाब तथा करों के खाते इत्यादि कागजों पर लिखने लगे। 
  • धनी व्यक्ति, शासक जन , मठ तथा मंदिर, पांडुलिपियाँ एकत्रित किया करते थे। 
  • इन पांडुलिपियों को पुस्तकालयों तथा अभिलेखागारों में रखा जाता है। 
  • नोट - अभिलेखागार - ऐसा स्थान जहाँ दस्तावेजों और पांडुलिपियों को संगृहीत किया जाता है। 

सामाजिक एवं राजनीतिक परिवर्तन -

  • नई प्रौद्योगिकी जैसे, सिंचाई में रहट , कटाई में चर्खे और युद्ध में आग्नेयास्त्रों ( बारूद वाले हथियार ) का इस्तेमाल। 
  • खान-पान में बदलाव के रूप में आलू, मक्का, मिर्च , चाय और काफी में बदलाव। 
  • राजपूतों का उदय हुआ साथ ही मराठा, सिख, जाट अहोम और कायस्थ आदि समूहों का महत्त्व राजनीतिक रूप से बढ़ा। 
  • किसान तथा अन्य समुदाय विभिन्न वर्गों में बट गए थे। जिन्हे आर्थिक आधार पर ऊँच-नीच में बाटा गया था।  परन्तु जाति व्यवस्था स्थाई नहीं थी। सत्ता प्रभाव एवं संसाधनों के नियंत्रण के आधार पर जातियों के दर्जे बदलते रहते थे। 
  • जातियां स्वयं अपने नियम बनाती थी जिसका पालन जाति पंचायत द्वारा कराया जाता था। 

क्षेत्र और साम्राज्य -



  • कई क्षेत्रों के अपने-अपने भौगोलिक आयाम तय हो चुके थे और उनकी अपनी भाषा तथा संस्कृत विशेषताएं स्पष्ट हो गई थी। 
  • चोल , खलजी, तुगलक और मुग़ल जैसे राजवंशों का विशाल साम्राज्य था तो कुछ क्षेत्रीय राजाओं का उदय हुआ। 

धार्मिक परिवर्तन -

  • किसी दैविक तत्व में आस्था यानी धर्म प्रायः स्थानीय समुदायों के सामाजिक तथा आर्थिक संगठन से सम्बंधित होती थी। 
  • नए देवी-देवताओं की पूजा, मंदिरों का निर्माण ( विभिन्न शैली में ), ब्राम्हणों का धन संरक्षक के रूप में महत्त्व , प्रेमल देवी-सेवताओं के रूप के रूप में जन साधारण तक भक्ति तक पहुंच, नए धर्मो जैसे इस्लाम का आगमन इत्यादि महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। 
  • कई शासक इस्लाम और इसके विद्वान् धर्म शास्त्रियों और न्याय-शास्त्रियों अर्थात उलेमा को संरक्षण देते थे। 
  • नोट - सिया -- पैगम्बर साहब के दामाद अली को अपना नेता मानते थे। 
  • सुन्नी -ये खलीफाओं को मानते है। इस्लाम के आरम्भिक दौर में इस धर्म का नेतृत्व करने वाले खलीफा कहलाते थे और आगे भी इनकी परम्परा चलती रही। 
  • इस्लामी न्याय सिद्धांत - भारत में हनफ़ी और शफी। 
  • नॉट- 700 से 1750 तक लगभग 1000 वर्षों के काल खण्ड को मध्यकालीन भारत के इतिहास के अंतर्गत रखा जाता है। 
विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे- 

राजनीति शाश्त्र-

इसे भी पढ़ें -

संविधान का निर्माण

प्रस्तावना

भारतीय संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं

संघ और उसका राज्य क्षेत्र

नागरिकता

मौलिक अधिकार

राज्य के नीति निर्देशक तत्व

मौलिक कर्त्तव्य

केन्द्रीय कार्यपालिका

राज्य की कार्यपालिका

राज्य विधानमंडल

भारत में स्थानीय स्वशासन

संघ राज्य क्षेत्र, अनुसूचित तथा जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासन

इतिहास पढ़ने के लिए नीचेदिए गए लिंक क्लिक करें-

इसे भी पढ़ें -

इसे भी देखे -

कक्षा -6 के इतिहास को पढ़ने के लिए इसे भी देखे -





Chapter-1

Chapter-2

Chapter-3

Chapter-4

Chapter-5

Chapter-6

Chapter-7

Chapter-8

Chapter-9

Chapter-10



Chapter-12



आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी इसके बिषय में अपनी राय जरूर दे। 
अपना कीमती सुझाव जरूर दे धन्यवाद।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have any doubt , Please let me know

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();