NCERT Class 6 (Chapter-2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर) Geography in Hindi pdf notes




hi friends आप सब कैसे है। आशा करता हु की आप सब अच्छे होंगे। आज हम सब hindi में NCERT Class-6 Geography ( Chapter- 2) (ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Notes and summary in Hindi me आगे पढ़ेंगे और एक अच्छे से notes तैयार करेंगे जो आने वाले आगामी किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में हेल्प करेगी। 

    Chapter-2 

    ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर 

    1. एक सूई ग्लोब में झुकी हुई अवस्था में स्थित होती है ,जिसे अक्ष कहा जाता है। ग्लोब पर ये दो बिंदु जिनसे होकर सूई गुजरती है, उत्तर तथा दक्षिण ध्रुव है। 

    2. पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। 3. एक काल्पनिक रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागो में बांटती है इसे शून्य अंश अक्षांश कहते है। विषुवत वृत्त कहा जाता है। पृथ्वी के उत्तर में स्थित आधे भाग को उत्तरी गोलार्ध तथा दक्षिण वाले आधे भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है। 
    4. विषुवत वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृत्तों को अक्षांश ( समानांतर ) रेखाएं कहा जाता है। 

    अक्षांश-

    • पृथ्वी के केंद्र से विषुवत रेखा को आधार मानकर खींची गयी कोणीय दुरी अक्षांश कहलाती है। 
    • विषुवत रेखा शून्य अंश अक्षांश है। 
    • अक्षांश रेखाएं उत्तर या दक्षिण में प्रत्येक एक डिग्री के अंतराल पे खींची गयी है। 
    • उत्तरीय गोलार्ध में अक्षांश रेखाएं=90 डिग्री। 
    • दक्षिणी गोलार्ध में अक्षांश रेखाएं=90 डिग्री। 
    • पृथ्वी पर विषुवत रेखा को मिलाकर कुल 181 अक्षांश रेखाएं है। 
    • सबसे लम्बी अक्षांश रेखा=शून्य अंश। 
    • सबसे छोटी अक्षांश रेखा=90 डिग्री। 
    • नोट- भारत का अक्षांशीय विस्तार 8 डिग्री 4 मिनट से 36 डिग्री 6 मिनट है। 

    महत्वपूर्ण अक्षांश ( समानांतर ) रेखाएं -

    1.उत्तरीय गोलार्ध में कर्क रेखा  23.5 डिग्री उत्तर। 
    2. दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा 23.5 डिग्री दक्षिण। 
    3. विषुवत वृत्त 66.5 डिग्री उत्तर में उत्तर ध्रुव वृत्त। 
    4. विषुवत वृत्त के 66.5 डिग्री दक्षिण में दक्षिण ध्रुव वृत्त। 
    नोट- कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है। 
     गुजरात, राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, झारखण्ड , पश्चिम बंगाल, और मिजोरम। 
    नोट- कर्क रेखा की सबसे ज्यादा लम्बाई मध्य प्रदेश में है। 

    • कर्क रेखा के समीप दो शहर-गुजरात के गाँधी नगर तथा मध्य प्रदेश का भोपाल इसके अलावा झारखण्ड की राजधानी राँची कर्क रेखा पर स्थित है। 

    पृथ्वी के ताप कटिबंध :

    1. उष्ण कटिबंध : कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सर के ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है तथा इसे उष्ण कटिबंधीय कहा जाता है। 
    2. शीतोष्ण कटिबंध :कर्क रेखा तथा मकर रेखा के बाद किसी भी अक्षांश पर दोपहर का सूर्य की किरणे कभी भी सर के ऊपर न पड़ के हमेशा तिरछी पड़ती है इसलिए इन्हे शीतोष्ण कटिबंधीय कहा जाता है। 
    3. शीत कटिबंध :उत्तरीय गोलार्ध उत्तर ध्रुव वृत्त एवं उत्तरीय ध्रुव तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणी ध्रुव वृत्त एवं दक्षिणी ध्रुव के बीच के क्षेत्र में ठण्ड बहुत होती है क्योकि यहाँ सूर्य क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं आ पाता है इसलिए ये शीत कटिबंध कहलाते है। 

    देशांतर-

    1. यह अर्ध वृत्त है तथा उनके बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ बढ़ने पर घटती जाती है एवं ध्रुवों पर शून्य हो जाती है ,जहाँ सभी देशांतरीय याम्योत्तर आपस में मिलती है। 
    2. सभी देशांतरीय याम्योत्तरों की लम्बाई समान होती है। 
    3. सभी देशों ने निश्चय किया कि ग्रीनिच /ग्रीनविच ,जहाँ ब्रिटिश राजकीय वेधशाला स्थित है, से गुजरने वाली याम्मोत्तर से पूर्व और पश्चिम की ओर गिनती शुरू की जाए। 
    • इस याम्मोत्तर को प्रमुख यममोत्तार कहते है। इसका मान 0 डिग्री देशांतर है तथा यहाँ से हम 180 डिग्री पूर्व या 180 डिग्री पश्चिम तक गणना करते है। 
    • 180 पूर्व और 180 पश्चिम याम्मोत्तर एक ही रेखा पर स्थित है। 

    देशांतर एवं समय :

    1. ग्रीनिच /ग्रीनविच पर स्थित प्रमुख याम्मोत्तर पर सूर्य जिस समय आकाश के सबसे ऊँचे बिंदु पर होगा ,उस समय याम्मोत्तर पर स्थित सभी स्थानों पर दोपहर होगी। 
    • पृथ्वी के पश्चिम से पूर्व के घूर्णन के कारण ग्रीनविच के पूर्व में जो स्थान है उनका समय आगे तथा जो ग्रीनविच के पश्चिम में है उनका समय पीछे होगा। 
    • पृथ्वी एक देशांतर रेखा को पार करने में 4 मिनट का समय लेती है। 
    • पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपने अक्ष पर 360 डिग्री घूम जाती है। 
    • 1 घंटे में 360/24 =15 डिग्री 
    • 15 डिग्री =60 मिनट 
    • 1 डिग्री=60/15 =4 मिनट 

    हम मानक समय क्यों मानते है ?

    1. भारत का देशांतरीय विस्तार 68 डिग्री 7 मिनट पूर्वी से 97 डिग्री 24 मिनट पूर्वी तक है। 
    • भारत का विस्तार 30 डिग्री देशान्तरों तक है। 
    2. भारत में 82.5 डिग्री पूर्वी को मानक याम्मोत्तर माना गया है इस याम्मोत्तर के स्थानीय समय को पूरे देश का मानक समय माना गया है। 
    नोट- भारत में 82.5 डिग्री याम्मोत्तर रेखा पाँच राज्यों से होकर गुजरती है - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश। 
    नोट- भारत ग्रीनविच के पूर्व 82 डिग्री 30 मिनट पूर्व में स्थित है तथा यहाँ का समय ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। 
    नोट- रूस में एक से अधिक टाइम जोन है जिसकी संख्या 11 है। 

    विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे- 

    राजनीति शाश्त्र-

    इसे भी पढ़ें -

    संविधान का निर्माण

    प्रस्तावना

    भारतीय संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं

    संघ और उसका राज्य क्षेत्र

    नागरिकता

    मौलिक अधिकार

    राज्य के नीति निर्देशक तत्व

    मौलिक कर्त्तव्य

    केन्द्रीय कार्यपालिका

    राज्य की कार्यपालिका

    राज्य विधानमंडल

    भारत में स्थानीय स्वशासन

    संघ राज्य क्षेत्र, अनुसूचित तथा जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासन

    इतिहास पढ़ने के लिए नीचेदिए गए लिंक क्लिक करें-

    इसे भी पढ़ें -

    इसे डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे 






    NCERT इतिहास के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे


    कक्षा -7 के इतिहास को पढ़ने के लिए इसे भी देखे -

    कक्षा -6 के इतिहास को पढ़ने के लिए इसे भी देखे -



    आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी इसके बिषय में अपनी राय जरूर दे। 

    अपना कीमती सुझाव जरूर दे धन्यवाद।

    कोई टिप्पणी नहीं

    If you have any doubt , Please let me know

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();