NCERT Class 6 (Chapter-7हमारा देश : भारत ) Geography in Hindi pdf notes


hi friends आप सब कैसे है। आशा करता हु की आप सब अच्छे होंगे। आज हम सब hindi में NCERT Class-6 Geography ( Chapter- 7) हमारा देश : भारत Notes and summary in Hindi me आगे पढ़ेंगे और एक अच्छे से notes तैयार करेंगे जो आने वाले आगामी किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में हेल्प करेगी। 

    Chapter-7

    हमारा देश : भारत 

    1. भारत के उत्तर में हिमालय ,पश्चिम में अरब सागर , पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिन्द महासागर भारतीय प्रायद्वीप के तटों पर लहराते है। 

    2. भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है। 
    • उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार 3214 किलोमीटर है। 
    • पूर्व में अरुणांचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार 2933 किलोमीटर है। 
    3. भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। कर्क रेखा ( 23 डिग्री 30 मिनट उत्तर ) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। 
    • दक्षिण से उत्तर की और भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8 डिग्री 4 मिनट उत्तर तथा 37 डिग्री 6 मिनट उत्तर अक्षांशों के बीच है। 
    • पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68 डिग्री 7 मिनट पूर्व तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तरों के बीच है। 

    भारत के पडोसी देश :

    1. भारत देश सीमा सात देशों से लगी है-पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान,बांग्लादेश,म्यांमार। 

    भारत का राजनीतिक एवं प्रशासनिक विभाजन :

    1. भारत देश 28 राज्यों एवं 9 केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटा गया है। 
    • राज्यों का आधार मुख्यतः भाषाओँ के आधार पर हुआ है। 
    • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है। 

    भौतिक विभाजन :

    1. हिमालय पर्वत को तीन मुख्य सामानांतर श्रृंखलाओं में बाँटा गया है। 
    • सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को वृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते है। इसी शृंखला में सबसे ऊँची शिखर है एवरेस्ट। 
    • मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है। 
    • शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है। 
    2. हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित है। 
    नोट- गंगा एवं ब्रम्हपुत्र नदियाँ विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है, जिसे सुंदरवन डेल्टा कहा जाता है 
    3. भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महामरूस्थल स्थित है। 
    4. उत्तरीय मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित है। 
    • इसके उत्तर-पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है, जो विश्व की सबसे पुरानी शृंखला है। 
    • विंध्य एवं सतपुड़ा की पहाड़ियों में से नर्मदा तथा ताप्ती नदियाँ पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियाँ है, जो अरब सागर में गिरती है। 
    • इस पठार के पश्चिमी घाट या सह्याद्रि तथा पूर्व में पूर्वी घाट स्थित है। पश्चिमी घाट का विस्तार एक समान रूप में है , जबकि पूर्वी घाट बीच-बीच में टूटा हुआ तथा असमान है। 
    • पश्चिमी तटीय मैदान काफी संकरे है तथा पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौड़े है। 
    • पूर्व की ओर बहने वाली नदियों में महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। 
    5. भारत में दो द्वीप समूह भी है -
    • लक्षद्वीप द्वीपसमूह :यह अरब सागर में स्थित है। 
    • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह :यह भारत से दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है। 
    विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे- 

    राजनीति शाश्त्र-

    इसे भी पढ़ें -

    संविधान का निर्माण

    प्रस्तावना

    भारतीय संविधान के स्रोत एवं विशेषताएं

    संघ और उसका राज्य क्षेत्र

    नागरिकता

    मौलिक अधिकार

    राज्य के नीति निर्देशक तत्व

    मौलिक कर्त्तव्य

    केन्द्रीय कार्यपालिका

    राज्य की कार्यपालिका

    राज्य विधानमंडल

    भारत में स्थानीय स्वशासन

    संघ राज्य क्षेत्र, अनुसूचित तथा जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासन

    इतिहास पढ़ने के लिए नीचेदिए गए लिंक क्लिक करें-

    इसे भी पढ़ें -

    ऐसे डाउनलोड करने के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे -


    Download-


    इसे भी पढ़े :

    NCERT इतिहास के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

    कक्षा -7 के इतिहास को पढ़ने के लिए इसे भी देखे -

    कक्षा -6 के इतिहास को पढ़ने के लिए इसे भी देखे -




    आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी इसके बिषय में अपनी राय जरूर दे। 

    अपना कीमती सुझाव जरूर दे धन्यवाद।

    कोई टिप्पणी नहीं

    If you have any doubt , Please let me know

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();